Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची के होटल में जला मिला युवक, टीएमएच में भर्ती

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची स्थित होटल चंद्रा में ठहरे ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी राकेश गुप्ता जली हालत में मिला है. जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने राकेश को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-the-rain-so-far-there-has-been-a-boom-in-farming/">चाईबासा

: अब तक हुई बारिश के बाद खेती में आई तेजी

ओडिशा की महिला के साथ ठहरा था राकेश

जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता ओडिशा के मयूरभंज निवासी नीरा दास के साथ होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा हुआ था. वह इसके पूर्व जून माह में भी इस होटल में ठहरा था. शुक्रवार सुबह 5 बजे राकेश के दोस्तों ने ही होटल प्रबंधन को फोन पर घटना की जानकारी दी. इसके बाद राकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया. बताया जाता है कि 15 अगस्त को ही राकेश का जन्मदिन भी था. हालांकि, राकेश कैसे जला इसकी जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही