Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : युवा ने किशोरियों को दिया फुटबॉल का प्रशिक्षण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में एक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में किशोरियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया गया. तेंतला मैदान में दिए गए इस प्रशिक्षण में तीन गांव से 15 किशोरियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण शिविर में गुड़िया नायक ने कोच की भूमिका निभाई. किशोरियों को फुटबॉल खेल के माध्यम से बताया गया कि समूह में किस प्रकार से काम किया जाता है. समूह में रहकर किस प्रकार एक दूसरे को जागरूक कर सकते हैं. समाज द्वारा किशोरियों के फुटबॉल खेलने पर किए जाने वाले कटाक्ष के प्रति उन्हें जागरूक किया गया. फुटबॉल खेल को बेहतर तरीके से खेलने के संबंध में उन्हें विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया है. इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में युवा के सदस्य ज्योति हेंब्रम, अबन्ती सरदार, रीला सरदार, चन्द्रा कला मुंडा का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/chandil-procession-taken-out-of-bullock-cart-to-give-the-message-of-nature-conservation/">अनोखी

शादी : चांडिल में प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के लिए बैलगाड़ी से निकाली बारात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही