Search

 
 
 

जमशेदपुर : इद मिलादुन्नबी पर जुलूस देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा लिंक रोड पर रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली हाशमी मुहल्ला निवासी आमिर बताया जा रहा है. घायलों का नाम खुर्शीद अंसारी और अख्तर अंसारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-on-refusing-to-drink-alcohol-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में शराब पीने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

जुलूस देखने के लिये जा रहा था युवक

आमिर के बारे में बताया गया है कि वह अपने दो साथियों के साथ कपाली हाशमी मुहल्ला से बाइक पर सवार होकर घर से निकला था. कदमा लिंक रोड पर बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण उसे स्पीड ब्रेकर का पता नहीं चल सका. इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गया और आमिर के सिर पर गंभीर चोटें आयी. घटना के बाद लोग तीनों को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे हुये थे. यहां पर डॉक्टरों ने आमिर की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जबकि खुर्शीद और अख्तर की हालत गंभीर बताते हुये टीएमएच रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-doctor-exploited-woman-in-the-name-of-treatment-uproar-in-police-station/">धनबाद

: इलाज के नाम पर डॉक्टर ने किया महिला का शोषण, थाना में हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही