Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दोस्तों के साथ निकला था युवक, हत्या कर शव को नदी में फेंका

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापतिनगर निवासी सागर सोना (26) मंगलवार रात से लापता है. बुधवार रात सागर की मां कांति देवी सिदगोड़ा थाना पहुंची और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर के साथी विशाल और राहुल के अलावा एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है. उसके बाद पुलिस सागर की तलाश में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmm-leader-bajrang-sonkar-died-due-to-heart-attack/">आदित्यपुर

: झामुमो नेता बजरंग सोनकर की हार्ट अटैक आने से मौत

देर शाम दोस्तों के साथ निकला था सागर

सागर की मां कांति देवी ने बताया कि उनके पति बीमार रहते है. वह खुद काम कर घर चलाती है जबकि सागर शहर से बाहर रहकर छोटे मोटे काम करता है. मंगलवार शाम वह विशाल और राहुल के साथ घर से निकला फिर वापस नहीं आया. रात 11.30 बजे उन्होंने देखा की राहुल और विशाल घर लौट चुके है पर सागर नहीं लौटा. राहुल से सागर के बारे में पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया. इधर पुलिस द्वारा पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि विवाद के बाद उसके साथ मारपीट हुई जिसके बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया है. इसे भी पढ़ें :चौथे">https://lagatar.in/parliament-could-not-function-even-on-the-fourth-day-lok-sabha-rajya-sabha-proceedings-adjourned-till-2-pm-after-uproar/">चौथे

दिन भी नहीं चल सकी संसद, हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही