Search

 
 
 

जमशेदपुर : उलीडीह में घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड के रहने वाले विशाल शांडिल (37) ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के सदस्यों ने उसे रस्सी के सहारे पंखे से लटका पाया. इसके बाद फंदे से उतार कर सीधे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. छोटे भाई करण शांडिल ने बताया कि उसके भाई की मासिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. वह अक्सर किसी से भी झगड़ लेता था. मंगलवार को काम से वापस आने के बाद उसकी पत्नी के साथ उसका कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद दूसरे कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली. घर पर विशाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. इस घटना के बाद उनका रो-रो का बुरा हाल है. सभी शोक में डूबे है. दूसरी ओर सूचना मिलते ही बुधवार सुबह उलीडीह थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-laden-with-iron-ore-collides-with-a-tree-near-loco-turn-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: लोको मोड़ के पास आयरन ओर लदा ट्रक पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही