Search

 
 
 

जमशेदपुर: परसुडीह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur  (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वाला पट्टी के पास रहने वाले विरेंद्र कुमार (30) ने फांसी लगाकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह तब मिली जब वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला. इसके बाद परिजन जब कमरे में गये तब उसे फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी देने के बाद परसुडीह पुलिस को भी खबर की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-woman-bitten-by-snake-while-grazing-goat-condition-critical/">जमशेदपुर:

बकरी चरा रही महिला को सांप काटा, हालत नाजुक

युवक की ठीक नहीं थी मानसिक हालत

विरेंद्र के बारे में पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने बताया है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी. इसके पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका था. परिवार के लोगों का कहना है कि आधी रात तक वह ठीक हालत में ही था. उसके बाद ही उसने फांसी लगायी होगी. परसुडीह पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-murdered-for-dowry-in-parsudih/">जमशेदपुर:

परसुडीह में दहेज के लिये महिला की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही