Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ धराया युवक

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची स्थित आहार होटल के पीछे गली में टाइगर मोबाइल के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पकड़ा. युवक की तलाशी लेने के बाद उसके पास से कुल 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. टाइगर मोबाइल के जवानों ने युवक को पकड़कर साकची पुलिस के हवाले कर दिया. वहां उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टाइगर मोबाइल का जवान सलमान अपनी ड्यूटी पर था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-drinking-alcohol-an-auto-driver-was-beaten-to-death-after-a-dispute/">जमशेदपुर

: शराब पीने के बाद विवाद हुआ तो पीट-पीट कर ऑटो चालक की कर दी हत्या
उसी दौरान उसे फोन आया कि कुछ युवक आहार होटल के पीछे वाली गली में अड्डेबाजी कर रहे हैं. सूचना पाकर सलमान उक्त स्थल पर पहुंचा तो सभी उसे देखकर भागने लगे. सलमान ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया. तलाशी लेने के बाद उसकी जेब से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही