Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेपी जयंती पर युवा जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मंगलवार को युवा जदयू की ओर से जयंती समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, कोल्हान प्रभारी अजय कुमार, प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर और अंजलि सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने किया. सभी नेताओं ने जेपी की प्रतिमा पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जेपी के सपनों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा कर रहे हैं. आज देश की जो वर्तमान स्थिति है यही स्थिति जेपी के संपूर्ण क्रांति के समय भी थी. उसम समय जेपी ने कहा था कि मेरी रुचि सत्ता पर कब्जे की नहीं, बल्कि लोगों द्वारा सत्ता नियंत्रण में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-western-disturbance-there-will-be-three-days-of-rain-in-jharkhand-including-kolhan/">जमशेदपुर

: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोल्हान समेत झारखंड में तीन दिन होगी वर्षा

भाईचारा एवं खुशहाली का प्रयास कर रहे नीतीश कुमार

नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे विपक्ष को एक साथ लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना है मेरी ईच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है. बल्कि देश में खुशहाली और भाईचारा बनी रहे उनका प्रयास है. कार्यक्रम में सेकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर जदयू के महानगर अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, पार्वती किस्कू, मनोज रौशन कुमार, भोला सिंह, प्रितेश्वर दुबे, मनोज मांझी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-gopashtami-celebrations-at-tatanagar-gaushala-on-november-1-and-2/">जमशेदपुर

: टाटानगर गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी समारोह एक व दो नवम्बर को
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही