Search

 
 
 

जमशेदपुर : नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था बाबाधाम के लिए हुआ रवाना

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : नवयुवक कांवरिया संघ टाटानगर का एक बड़ा जत्था रविवार को काली मंदिर, पारडीह से देवघर के लिए रवाना हुआ. मंहत विद्यानंद सरस्वती व हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र प्रदान कर व सम्मानित करके धर्म नगरी के लिए रवाना किया. इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती ने सभी शिवभक्तों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो लोग बाबा भोलेनाथ के दरबार जाते हैं वो कभी खाली हाथ नहीं लौटते. उन्होंने सभी कांवरियों से आग्रह किया कि सभी जमशेदपुर सहित समूचे विश्व में सुख शांति की कामना बाबा भोलेनाथ से करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-extortionist-in-the-name-of-sonu-singh-lodged-in-hotwar-jail-arrested-from-kolkata/">जमशेदपुर

: होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे - काले

संस्था के संरक्षक भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रतिवर्ष कांवरियों का यह जत्था बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाता है व विश्व कल्याण की कामना करता है. बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था सुल्तान गंज के लिए रवाना हुआ. जहां से शिव भक्त कांवर में जल भरकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर अपने आराध्य बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करेंगे. बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है और बाबा का आशीर्वाद हमेशा शिव भक्तों के साथ रहता है. सभी कांवरियों को अपनी शुभकामनाओं के साथ उनके मंगलमय यात्रा की कामना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-patanjali-integrated-disease-treatment-camp-organized-at-swarnrekha-gandhi-ghat/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा गांधी घाट पर दो दिवसीय पतंजलि समेकित रोग उपचार शिविर का आयोजन

कांवरियां जत्थे में यह लोग हैं शामिल

इस जत्थे में जूगुन पांडे, अजय राम, आशुतोष बनर्जी, विभाष मजूमदार, संजीव संगी, विक्रम ठाकुर, ब्रजेश, कौशिक प्रसाद, गौतम मोदक, बप्पी नंदी, रवि मंडल, पिंटू भिरभरिया, विक्की तारवे, सूरज चौबे, रामा राव, बॉबी सिंह, अभिषेक, विवेक, मंगलू, कल्लू, प्रणय दास, बबलू, अजय प्रसाद, सूरज यादव, सुशील, संतोष, राकेश, खेमराज, चीकू, कन्हैया चौधरी, सुमित, सिकंदर, प्रसनजीत, प्रवीण, राहुल सहित अन्य मौजूद थे।रवानगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश पांडे, संदीप सिंह, महेश मिश्रा, घनश्याम भिरभरिया, प्रिंस सिंह, दिलीप राय, रविन्द्र प्रसाद, मोहन दास, अमित पाठक, सागर चौबे, राज सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-first-monday-of-savan-the-temple-will-be-decorated-and-ready-59-days-will-be-savan/">जमशेदपुर

: सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवालय सज कर तैयार, 59 दिनों का होगा सावन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही