Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी में युवक की हत्या, दो लोग पुलिस हिरासत में

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक दुलाल बस्ती का रहने वाला था. उसक नाम रोहित पासवान है. उसका एक साथी गुड्डू गोस्वामी घायल हो गया. गोलीबारी में एक महिला भी घायल हुई है. उसका इलाज एमजीएस अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने सोनारी के निर्मल बस्ती से रौशन महतो व विश्वनाथ गोराई को रात 1.30 बजे अपने साथ ले गई. घरवालों के पूछने पर कहा कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं. सुबह रौशन की मां बसंती देवी व विश्वनाथ गोराई की बहन मेनका गोराई, दादी मीरा गोराई सोनारी थाना पहुंची तो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन लोगों ने दोनों युवकों को नहीं उठाया है. उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=d3Jn6NK8gDs

पुलिस रौशन को ले जाकर पूछताछ कर रही

सूत्रों के अनुसार पुलिस रौशन को ले जाकर सोनारी थाना में पूछताछ कर रही है. रौशन की मां व अन्य लोग सोनारी थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस अंदर नहीं जाने दी. हमले के पीछे रवि पासवान गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित व गुड्डू मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी बीच रूपनगर के समीप खोडू, विशाल दत्ता, करण दत्ता, शंभू सिंह सरदार व अन्य अपराधियों ने दोनों को घेर लिया. इसके बाद से लाठी- डंडे, ईंट-पत्थर से पिटाई के बाद कनपटी में सटाकर गोली मार दी. जब-तक उसके अन्य दोस्त मौके पर पहुंचे, रोहित खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था. इसे भी पढ़ें :विधानसभा">https://lagatar.in/jharkhand-electricity-duty-bill-2021-passed-in-the-assembly/">विधानसभा

में झारखंड विद्युत शुल्क (संशोधन) विधेयक 2021 पास

पुलिस ने रोहित को तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रोहित को अस्पताल नहीं पहुंचाया. अपराधियों को पकड़ने की बात कह पुलिस घटनास्थल से निकल चुकी थी. रोहित के पिता खून से लथपथ बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते रहे. थोड़ी देर बाद फिर पुलिस पहुंची और रोहित को टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल से खोखा व पिस्तौल बरामद किया है. https://www.youtube.com/watch?v=VwFFe2sRiEA

बस्ती में हमेशा होती रहती है हिंसक झड़प

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रूपनगर व दुलाल बस्ती के बीच अक्सर हिंसक झड़प होती रही है. उसी का नतीजा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. सोनारी थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही