Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे पटमदा थाना क्षेत्र के गोबरघुसी पंचायत स्थित अपो गांव के समीप चुडूबुडू पहाड़ से गुरुवार सुबह पुलिस ने एक युवक का अधजला शव बरामद किया है. युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस से शव गृह में रखवा दिया है. इधर, पुलिस ने अपो के ग्राम प्रधान खगेंद्र नाथ सिंह, पूर्व मुखिया नीलरतन पाल समेत आसपास के दर्जनों ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें : 4">https://lagatar.in/bokaro-dcs-warning-deposit-weapons-by-april-4-otherwise-license-will-be-canceled/">4
अप्रैल तक हथियार जमा करें, नहीं तो लाइसेंस होगा रद्द : विजया जाधव इस संबंध में पूर्व मुखिया नीलरतन पाल ने बताया कि बुधवार की शाम को जंगल से लकड़ी लेकर लौटने के क्रम में कुछ महिलाओं की नजर उसपर पड़ी तो गांव पहुंचकर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दिए जाने पर पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर मामले की छानबीन की. लाश पुरानी होने की वजह से उससे दुर्गंध फैल गई थी. पुलिस ने गांव के ही कुछ सबर व्यक्तियों से मदद मांगी और उनकी मदद से ही बांस की झाड़ी के नीचे मौजूद लाश को बोरे में भरकर अपने कब्जे में लिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-body-of-youth-missing-for-three-days-recovered-police-engaged-in-investigation/">रांची
: तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस इधर, पुलिस ने घटना स्थल पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं. वहीं शव में रंग भी लगा हुआ है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या होली के दिन की गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए उसे जला दिया गया है. हालांकि पुलिस शव की पहचान के लिए आस-पास के क्षेत्रों से गायब युवकों की पहचान करने में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment