Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पार्किंग में युवक की हत्या, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में बुधवार की देर रात टेल्को के रहने वाले विकास कुमार दुबे (25 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या करने का एक मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही टाटानगर पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-pg-semester-fourth-examination-forms-will-be-filled-online-from-august-1/">चाईबासा

: एक अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे कोल्हान विवि के पीजी सेमेस्टर-फोर्थ के परीक्षा फॉर्म

कैमरे के दूसरे फुटेज में कुछ और ही कहानी

बताया जा रहा है कि घटना रात के डेढ़ बजे की है. घटना के पहले 5-6 युवक पार्किंग में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे. इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हुई. मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. लेकिन घटना में पुलिस को एक दूसरा फुटेज भी बरामद हुआ है, जिसमें कहानी कुछ और ही है. इस फुटेज में विकास स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर लात मारता दिख रहा है. इसके बाद वह जमीन पर गिर जाता है.फिलहाल पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhandi-johar-album-dedicated-to-world-tribal-day/">चाईबासा

: विश्व आदिवासी दिवस के लिए समर्पित है झारखंडी जोहार एलबम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही