Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : युवक को मिली प्रेम विवाह करने की सजा, पुलिस ने की पिटाई

Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी निवासी रंजन कुमार ने एमजीएम थाना की पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मंगलवार को रंजन ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत की. रंजन ने बताया कि वह शंकोसाई रोड नंबर एक का रहने वाला है और फिलहाल अपनी पत्नी के साथ भिलाई पहाड़ी में रहता है. उलीडीह की रहने वाली साधना कुमारी से वह प्रेम करता था. साधना के परिजनों ने उसे धमकी देकर सितंबर 2021 में उनका कोर्ट मैरेज करवा दिया. इसके बाद से ही वह अपने घर वालों से अलग रह रहा है. रंजन कुमार का आरोप है कि शादी के बाद साधना के पिता और भाई ने अपने ही घर में उन्हें बंधक बना लिया और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे. साधना के घर वालों ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-naval-tata-hockey-jharkhand-championship-ranchi-and-simdega-became-winners-in-the-semi-finals/">जमशेदपुर

: नवल टाटा हॉकी झारखंड चैंपियनशिप, सेमीफाइनल में रांची व सिमडेगा बनी विजेता

पत्नी ने मायके के दबाव में आकर थाने में की शिकायत 

रंजन कुमार ने बताया कि 6 मई को साधना कुमारी अपनी मां उषा देवी के साथ एमजीएम थाना पहुंची और वहां उनकी शिकायत की. इसके बाद थाना से उसे फोन आया और थाना बुलाया गया. थाना जाने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और छोड़ दिया गया. दूसरे दिन फिर से बुलाकर पिटाई की गई. रंजन कुमार की मांग है कि एसएसपी मामले की जांच कराएं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही