Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नाबालिग दिव्यांग से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Jamshedpur (Rohit kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभुमगढ़ थाना अंतर्गत डोलकी गांव निवासी एक 17 वर्षीय दिव्यांग से गांव के ही युवक आबिद अली द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला उजागर होने के बाद परिजनों ने समाज के लोगों के साथ मिलकर थाने में शिकायत की. शनिवार को पुलिस पीड़िता को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची जहां पीड़िता का मेडिकल करवाया गया. इधर, घटना के बाद से ही आबिद फरार चल रहा है. नाबालिग के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. इसे भी पढ़ें :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jgom-won-the-title-of-t-20-triangular-cricket-tournament/">किरीबुरु

: टी-20 ट्राइंगुलर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जेजीओएम ने जीता

आरोपी के पिता ने कही थी शादी की बात, फिर मुकरा

परिजनों ने बताया कि वे लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते है. उनकी बेटी घर पर अकेली रहती है. इसी का फायदा उठाकर आबिद उनके घर आकर बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसी बीच बेटी गर्भवती भी हुई तो उसने दावा खिलाकर गर्भपात करवा दिया. मामला उजागत होने के बाद 3 मई को गांव में समाज के लोगों ने एक बैठक की, जिसमें आरोपी के पिता साजिद अली ने पीड़िता के बालिग हो जाने के बाद बेटे से शादी करवा देने की बात कही. परंतु 9 मई को वे लोग यह बात कहते हुए शादी से मुकर गए कि पीड़िता दिव्यांग है. जिसके बाद 10 मई को थाने में शिकायत की गई. इधर शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस पर दबाव बनाने के बाद शनिवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही