Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में तामोलिया निवासी युवक की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित डंपिंग यार्ड के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पास ही मौजूद पीसीआर वाहन संख्या 11 ने युवक को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान तमोलिया निवासी 30 वर्षीय विष्णु साहिस के रूप में की गई. पुलिस ने विष्णु के परिजनों को फोन किया. सूचना पाकर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jsircs-adeshpal-used-to-get-the-house-servants-to-do-their-work-sat-on-dharna-with-his-wife/">रांचीः

JSIRC के आदेशपाल से मेंबर कराते थे घर पर नौकर वाले काम, पत्नी संग बैठे धरने पर
परिजनों ने बताया कि विष्णु राज मिस्त्री का काम करता था. वह मूल रूप से पुरुलिया का रहने वाला था. घर पर वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. वहीं सोनारी पुलिस के अनुसार विष्णु कदमा की ओर से साकची की ओर जा रहा था. वह गलत दिशा से आ रहा था. इसी बीच वह डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर गिर गया. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है. इसे भी पढ़ें : 28">https://lagatar.in/28-district-judge-rank-judicial-officers-transferred-dr-chandan-becomes-the-new-cjm-of-ranchi-civil-court/">28

जिला जज रैंक के न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला, डॉ चंदन बने रांची सिविल कोर्ट के नए CJM
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही