Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : आजादनगर थाना अंतर्गत पारडीह चौक के पास शनिवार-रविवार देर रात संतोष गुप्ता ने पिकअप वैन चालक को गोली मार दी. इस घटना में पिकअप वैन चालक के हाथ में गोली लगी. गोली हाथ में लगकर आर-पार हो गई. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया. इधर, पुलिस ने मामले में मानगो थाना अंतर्गत शिवकुमार स्थली फ्लैट नंबर- तीन(एफ) निवासी संतोष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक देशी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि देर रात एक कार पर सवार होकर दो व्यक्ति आए और पिस्टल लहराते हुए चालक से रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर संतोष ने गोली चला दी. पास ही मौजूद पीसीआर वैन के पुलिस कर्मियों ने संतोष को पकड़ लिया जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-committee-of-lions-club-of-jamshedpur-femina-constituted/">जमशेदपुर

: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की नई कमिटी गठित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही