Search

 
 
 

जमशेदपुर : दोस्तों के बीच विवाद के बाद फायरिंग, युवक को गोली लगी

Jamsedpur news :जानकारी के अनुसार आबिद हुसैन अपने घर के सामने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने के बाद दोस्तों में से एक युवक स्कूटी से वहां पहुंचा और आबिद पर गोली चला दी.
 
आबिद हुसैन

Jamsedpur news : जमशेदपुर स्थित सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है. घटना में आबिद हुसैन मलिक नामक युवक के बाएं हाथ में गोली लगी है. घायल आबिद को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के अनुसार आबिद हुसैन अपने घर के सामने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने के बाद दोस्तों में से एक युवक स्कूटी से वहां पहुंचा और आबिद पर गोली चला दी.


बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुल चार राउंड फायरिंग हुई. इसमें दो राउंड हवाई फायरिंग की गई, जबकि दो गोलियां आबिद को लगीं.


गोली चलने की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फायरिंग के कारण और आरोपी की पहचान समेत पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही