Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में युवक के पीठ पर मारी गोली

Jamshedpur  (Ashok kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान स्थित सत्य नारायण राशन दुकान के पास कैरेज कॉलोनी में रहने वाले मनोज दास के पीठ पर सटाकर गुरुवार की शाम गोली मारी गयी. मिस फायर होने के कारण मनोज दास बाल-बाल बच गया. घटना के बाद मामला बर्मामाइंस थाने तक पहुंचा. उसके बाद घटना की जांच में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-police-arrested-two-with-six-mobiles-and-bikes-of-snatching/">जमशेदपुर:

कदमा पुलिस ने छिनतई की छह मोबाइल व बाइक के साथ दो को दबोचा

बॉबी पॉल पर कराया मामला दर्ज

घटना के संबंध में मनोज दास का कहना है कि बॉबी पाल अपने एक साथी के साथ शाम 7.30 बजे राशन की दुकान के पास आया हुआ था. इस बीच बॉबी ने उसके पीठ पर हथियार सटाकर गोली मारी, लेकिन गोली चली नहीं. बॉबी और उसका साथी कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी उसे भी नहीं है. घटना के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ जान मारने की नियत से गोली फायर करने का मामला दर्ज कराया गया है. लगता है कि दोनों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद होगा. आरोपी के बारे में मनोज नहीं बता रहा है कि वह कहां का रहने वाला है. मामला थाने तक पहुंचने के बाद दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल पर जांच करने पर किसी ने भी विवाद होने या फायरिंग के बारे में नहीं बताया. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि मामले में कितनी सच्चाई है.   -राजू, थाना प्रभारी, बर्मामाइंस. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electrician-dies-due-to-electrocution/">जमशेदपुर

: करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही