Search

 
 
 

जमशेदपुरः सिदो-कान्हू की तर्ज पर महाजन प्रथा के खिलाफ संघर्ष करें युवा- राजकुमार

समारोह में हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो को श्रद्धांजलि दी गई.
 

Jadugora : जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ में सिदो- कान्हू हूल गावता  खुखडाडीह की ओर से सोमवार को हूल दिवस मनाया गया. समारोह में हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो को श्रद्धांजलि दी गई. विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजकुमार सिंह ने युवाओं का शहीद सिदो- कान्हू की तर्ज पर महाजन प्रथा के खिलाफ  संघर्ष करने का आह्वान किया. इसके लिए लोगों को एकजुट होने की अपील की. कहा कि सिदो-कान्हू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.

 इस मौके पर कमेटी की ओर से रस्सी खींच समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. राजकुमार सिंह व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.
समारोह को पंकज सिन्हा, विक्टर सोरेन , पलटन मुर्मू, सुशील सोरेन, शंकर हेंब्रम, मुखिया मिर्जा हांसदा, बुधराम हेंब्रम, दुबराज नाग, पूर्व मुखिया भागीरथी हांसदा ने भी संबोधित किया. कार्यकम का संचालन पलटन मुर्मू ने किया. मौके पर लोगों ने छऊ नृत्य का भी आनंद उठाया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही