Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में युवा का स्पोर्ट्स कैंप आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलेंटरी एक्शन (युवा) की ओर से क्रिया एवं कॉमिक रिलीफ के सहयोग से पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में शनिवार को स्पोर्ट्स कैंप का आयोजन किया गया. पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में दस अलग-अलग पंचायतों की 20 लड़कियों ने समाज में प्रचलित पितृसत्तात्मक सोंच, जेंडर भूमिकाओं को चुनौती देते एवं बंधनों को तोड़ते हुए फुटबॉल का हुनर सीखा. इस अवसर पर लड़कियों ने कहा कि वे खेल सीख कर अपने समुदाय के बाकी लड़कियों को भी खेल सीखा कर उनके खिलाफ हो रहे अन्याय के बारे में भी जानकारी देंगी. सभी साथ मिलकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूत करेंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-new-filter-plant-of-baghbeda-housing-colony-water-supply-scheme/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के नए फिल्टर प्लांट का शिलान्यास

आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ किया जाता है भेदभाव

इस दौरान युवा संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है. समाज में फैले इस कुरीति को महिलाओं को जागरूक करके दूर किया जा सकता है. इस क्रम में शनिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया. वहीं तेंतला पंचायत के मुखिया अमृत मांझी ने भी लड़कियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्य अंजना देवगम, चांदमनी संवैया, चंद्रकला मुंडा, रिला सरदार, अवंति सरदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही