Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बीच सड़क पर युवक ने पेट्रोल छिड़क किया आत्मदाह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर दो में कपाली अलीनगर निवासी मो. सिंकदर ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया. हालांकि आस-पास मौजूद लोगों ने पानी की मदद से आग को बुझाया और तत्काल उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. इसे भी पढ़ें : यूसीसी">https://lagatar.in/protest-against-ucc-and-direct-urination-tribal-organizations-protest-at-harmu-maidan/">यूसीसी

और सीधी पेशाब कांड के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन
सूचना पाकर सिकंदर के परिजन भी मौके पर पहुंचे. सिकंदर कान्वई चालक है. उसके साथी रमजान ने बताया कि वह और सिकंदर बात कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद वह पेट्रोल लेकर आया और अपने शरीर पर छिड़ककर आग लगा ली. फिलहाल सिकंदर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही