Search

 
 
 

जमशेदपुर : जाकिर नगर कब्रिस्तान कमेटी ने फूंका भाजयुमो व विहिप का पुतला

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जाकिर नगर कब्रिस्तान कमेटी ने शुक्रवार की रात साकची कब्रिस्तान के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और विश्व हिंदू परिषद का पुतला फूंका. दोनों संगठनों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. जाकिर नगर कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने कहा कि यह दोनों संगठन साकची कब्रिस्तान को लेकर झूठी राजनीति कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-grand-welcome-of-mp-at-the-station-when-kurla-express-stops/">चाकुलिया

: कुर्ला एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर स्टेशन में सांसद का भव्य स्वागत
साकची कब्रिस्तान में वजू खाना और जनाजा खाना बनाया जा रहा है. कांग्रेस के नेता आफताब अहमद सिद्दीकी ने कहा कि भाजपाई कह रहे हैं कि साकची कब्रिस्तान से छात्राओं को खतरा है. उन्होंने सवाल उठाया क्या मुर्दों से खतरा है. आफताब अहमद सिद्दीकी ने जिला प्रशासन को भी सावधान किया कि वह किसी राजनीतिक दबाव में ना आए और अपना निष्पक्ष फैसला सुनाएं. अगर उनका फैसला किसी दबाव में आया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mufti-salman-azhari-coming-to-attend-dayare-habib-conference/">जमशेदपुर

: दयारे हबीब कान्फ्रेंस में शिरकत करने आ रहे मुफ्ती सलमान अजहरी

प्रदर्शन में यह लोग रहे शामिल

जाकिर नगर कब्रिस्तान के सामने हुए प्रदर्शन में जाकिर नगर कब्रिस्तान कमेटी के मतलूब अनवर खान के अलावा हाजी नूर उल हक अंसारी, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सद्दाम, अनवारुल उल हक, मोहम्मद असलम, जावेद अहमद, मोहम्मद शमीम, तौसीफ, इकबाल, इरफान शकील, निसार अहमद, दानिश आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही