Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जी टाउन क्लब कर्मियों को अधिकतम 40,622 रुपए मिलेगा बोनस

Jamshedpur ( Mujtaba Haider Rizvi) : जी टाउन क्लब में भी टाटा मोटर्स से अधिक बोनस हुआ है. यहां भी अधिकतम 20% बोनस मिलेगा. इस तरह बोनस के मामले में अभी तक टाटा मोटर्स सबसे फिसड्डी साबित हुआ है. यहां के कर्मचारियों को सबसे कम बोनस मिला है. जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को अधिकतम 40 हजार 622 रुपए और न्यूनतम 36 हजार 729 रुपए बोनस मिलेगा. बोनस की रकम जी टाउन क्लब के 53 कर्मचारियों के बीच बांटी जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mazagon-mla-reviewed-the-development-plans-by-meeting-got-progress-report-from-officials/">चाईबासा

: मझगांव विधायक ने बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों से जानी प्रगति रिपोर्ट

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया बोनस समझौते पर हस्ताक्षर

यूनियन की तरफ से जी टाउन क्लब के बोनस समझौते पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने हस्ताक्षर किए हैं. यहां कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट एंप्लाइज यूनियन है. इसके अलावा महासचिव ददन सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा ने भी समझौते पर हस्ताक्षर किए. प्रबंधन की ओर से प्रेसिडेंट संदीप धीर, कैप्टन अमिताभ, संजय कुमार, रोशन डे, प्रशांत डिंडा और राकेश झा ने हस्ताक्षर किए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही