Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में जेनिथ 2.0 आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज ऑडिटोरियम में अंग्रेजी विभाग की ओर से जेनिथ 2.0 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर सेमेस्टर 1 एवं 3 तथा स्नातक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इसमें गीत, संगीत तथा विचाराभिव्यक्ति प्रशंसा योग्य रही. शिक्षकों की ओर से से प्रो एके दास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के बीच भाईचारा और सामाजिकता का विकास होता है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे कॉलेज का अंग्रेजी विभाग एक जिंदा विभाग है, जो हर सकारात्मक मंच पर अपनी उपस्थिति का एहसास कराता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-arka-jain-university-students-of-b-tech-and-polytechnic-students-danced-fiercely-in-the-farewell-party-rukhsat-with-tears-of-joy-on-their-faces/">जमशेदपुर

: अर्का जैन यूनिवर्सिटी में बीटेक व पॉलिटेक्निक के छात्रों की फेयरवेल पार्टी “रुख़्सत” में जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी आंखों से छलके आंसू
कार्यक्रम का आयोजन सेमेस्टर 3 और 1 के विद्यार्थियों की ओर से किया गया. कार्यक्रम के संचालक शिउली पलीत, कनाई लाल मुर्मू, भास्कर भकत, उमेश, सेहनावाज, मोहित , अनुपम एवं रोहित थे. इनमें अंग्रेजी विभाग के शिक्षक प्रोफेसर अशोक दास, डा बसुंधरा रॉय, डा नेहा तिवारी एवं प्रोफेसर साकेत कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम की मेजबानी शिउली पलित एवं लाइबा कामरान ने की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही