Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह की बिजली समस्या को लेकर जिला परिषद ने ईई को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : परसुडीह क्षेत्र की विद्युत समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने मंगलवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की. इस संबंध में पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि परसुडीह में बिजली की विकट समस्या है जिसके निदान के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी से मुलाकात की गई. लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया. मंगलवार को कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर उनसे भाटा बस्ती, राव कालोनी, पटरा बस्ती और बेनर्जी लकड़ी टाल के समीप बिजली का पोल लगाने, तिलकगढ़, लोहार बस्ती, गोबरा टोला एवं मुंडा बस्ती और दुखु टोला में बिजली का पोल लगाने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-mazdoor-sangharsh-sangh-submitted-demand-letter-to-guava-cell-management-regarding-various-problems/">नोवामुंडी

: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गुवा सेल प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

कार्यपालक अभियंता ने किया आश्वस्त

वहीं स्वर्णकार बस्ती में 100 केबी के ट्रांसफॉर्मर को बदल कर 200 केबी का ट्रांसफॉर्मर लगाने और झारखंड बस्ती में हाई टेंशन तार के नीचे जाली लगाने की मांग की गई. ताकि भविष्य में होने वाली बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके. कार्यपालक अभियंता ने जिला परिषद सदस्य को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस समस्याओं का समाधान करने के प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से मानिक मल्लिक, मिलन मजूमदार, राजा शर्मा, सोमनाथ मंडल, मुजीब, आशीष आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nclt-approval-for-jmt-auto-limited-acquisition/">आदित्यपुर

: जेएमटी ऑटो लिमिटेड अधिग्रहण के लिए एनसीएलटी की मिली मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही