Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिप प्रत्याशी पियाली डे ने खोला प्रमथनगर में चुनाव कार्यालय

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  जमशेदपुर प्रखंड की जिला परिषद-नौ से इस बार चार महिलाएं चुनावी मैदान में हैं. जिसमें पूर्व पार्षद सुदीप्त डे राणा की पत्नी पियाली डे, आजसू नेता मानिक मल्लिक की भाभी पुर्णिमा मल्लिक, कांग्रेस नेत्री अपर्णा गुहा व सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता बारी शामिल हैं. सभी की ओर से जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, इसी कड़ी में मंगलवार को निवर्तमान पार्षद की पत्नी सह प्रत्याशी पियाली डे की ओर से प्रमथनगर में चुनाव कार्यालय खोला गया. कार्यालय का उद्धाटन निवर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया. मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. साथ ही सभी ने पियाली डे के जीतने की बात कही. इसे भी पढ़े : Android">https://lagatar.in/android-users-will-not-be-able-to-record-calls-from-today-google-has-changed-the-policy/">Android

यूजर्स आज से नहीं कर पायेंगे कॉल रिकॉर्ड, गूगल ने पॉलिसी में कर दिया बदलाव

जिला परिषद-नौ बंगाली बहूल क्षेत्र

जिला परिषद-नौ बंगाली बहूल क्षेत्र है, इसलिए इस बार तीन प्रत्याशी ;पियाली डे, अपर्णा गुहा व पुर्णिमा मल्लिकद्ध बंगाली हैं. तीनों परसूडीह व प्रमथनगर क्षेत्र में ही रहती हैं, जबकि चौथी प्रत्याशी सुनीता बारी आदिवासी महिला हैं. वे हरहरगुट्टू सोमाय झोपड़ी में रहती हैं. हालांकि, इस बार जोर आजमाइस तीनों बंगाली प्रत्याशियों के बीच ही है. विदित हो कि आज नामांकन पत्रों के स्क्रूटनी का अंतिम दिन है. साथ ही 12 मई को चुनाव चिन्ह प्रदान किया जायेगा. इसे भी पढ़े : मौसम">https://lagatar.in/weather-jamshedpur-effect-of-storm-started-in-kolhan-rain-started-in-jamshedpur/">मौसम

जमशेदपुर: कोल्हान में दिखने लगा असानी तूफान का प्रभाव, जमशेदपुर में बारिश शुरू

कार्यालय उद्धाटन में ये थे उपस्थित

सुदीप्त डे ;राणाद्ध, अरविंद कुमार, ईश्वर सोरेन, सोमू भूमिक, बॉबी शर्मा, संजय सिंह, राजीव पात्र, रविंद्र प्रसाद, मेघवाल टुडे, अभिजीत, अमित मिश्रा, बाबू गोप, आर दास, एस मुखर्जी, तपन आईच, सुबल गुहा, पारथो साहू व काफी संख्या में लोग आदि. इसे भी पढ़े : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-hardcore-naxalite-jitlal-marandi-arrested/">गिरिडीह:

हार्डकोर नक्सली जीतलाल मरांडी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही