Search

 
 
 

Jamshedpur : जिला परिषद में सीईओ की प्रतिनियुक्ति के लिए सीएम से मिले जिप चेयरमैन व पार्षद

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम की जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं सदस्य डॉ पारितोष सिंह ने शनिवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने पूर्वी सिंहभूम जिले में कई महीने से उप विकास आयुक्त की पदस्थापना नहीं होने का मामला उठाया. उन्हें बताया कि उप विकास आयुक्त ही जिला परिषद के सीईए (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी) होते हैं. किसी अधिकारी के उपरोक्त पद पर नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने दिया जल्द पदस्थापना का आश्वासन

दोनों ने मुख्यमंत्री को कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया एवं जल्द से जल्द उप विकास आयुक्त की पदस्थापना की मांग की. उन्होंने बताया कि अबुआ आवास निर्माण में पूर्वी सिंहभूम सबसे पीछे है साथ ही साथ अन्य योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं. मुख्यमंत्री ने जल्द ही उप विकास आयुक्त की पदस्थापना का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-04-jan/">शाम

की न्यूज डायरी।।04 JAN।ठंड के कारण 6-7 जनवरी को रांची जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद।।28 फरवरी तक सरकारी कर्मी दें संपत्ति का ब्योरा।।अब ठेकेदारों की खैर नहीं।।इंडस्ट्री के लिए जमीन खरीदने पर चुकाने होंगे ज्यादा पैसे।।दरभंगा : अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला।।J&K : सेना का ट्रक खाई में गिरा, तीन की मौत।।सिडनी टेस्ट : दूसरे दिन मैच रोमाचंक, ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के छुड़ाये पसीने।।काम्या ने लगाई विवियन की क्लास।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही