Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह बने जिला स्तरीय 15 सूत्री कमेटी के सदस्य

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए गठित 15 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत समेकित अनुसूचित जनजाति विकास अभिकरण का जिला स्तरीय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड के आदेश (ज्ञापन - 613 दिनांक, 15 मार्च 2023) के आलोक में स्वायत जिला परिषद के प्रतिनिधि के तौर पर जिले की उपायुक्त ने उन्हें मनोनीत किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2006 में अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए 15 सूत्री कमेटी का गठन किया गया था. जिसका मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं में शिक्षा के अवसर को बढ़ाना. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-laid-foundation-stone-of-2-thousand-feet-pcc-road-in-dahigora/">घाटशिला

: विधायक ने दाहीगोड़ा में किया 2 हजार फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास

परितोष सिंह ने डीसी का जताया आभार

मौजूदा और नई योजनाओं के माध्यम से आर्थिक गतिविधियां और रोजगार में अल्पसंख्यकों के लिए एक समान हिस्सेदारी सुनिश्चित करना, राज्य और केंद्र सरकार की नौकरियों में स्वरोजगार और भर्ती के लिए क्रेडिट समर्थन में वृद्धि, अवसंरचना विकास योजनाओं में उनके लिए उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करके अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार, सांप्रदायिक वैमनस्य और हिंसा की रोकथाम नियंत्रण एवं कार्यक्रम को लागू करवाने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के वंचित वर्गों तक पहुंचाना है. परितोष सिंह ने सदस्य मनोनीत किए जाने पर उपायुक्त का आभार जताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही