Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीर शिवाजी पार्क छोटा गोविंदपुर की चाहरदीवारी निर्माण का जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद ने किया शिलान्यास

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : छोटा गोविंदपुर स्थित आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बगल में स्थित वीर शिवाजी पार्क की चाहरदीवारी के निर्माण का शिलान्यास सोमवार को ज़िला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने संयुक्त रुप से किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि वीर शिवाजी पार्क गोविंदपुर के हृदय स्थल में है. वर्तमान में पार्क के चारों तरफ से लोगों के द्वारा अतिक्रमित किया जा रहा है. आज की स्थिति में गोविंदपुर में पार्क की बहुत कमी है. इसी को देखते हुए स्थानीय लोगों के आग्रह पर इस पार्क को बचाने के लिए चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने आसपास के सभी निवासियों से आग्रह किया है कि चारदीवारी निर्माण में अपना सहयोग दें एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bell-based-teachers-will-get-epf-facility-syndicate-agreed/">जमशेदपुर

: घंटी आधारित शिक्षकों को मिलेगी ईपीएफ की सुविधा, सिंडिकेट ने जताई सहमति

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस अवसर पर पूर्वी छोटा गोविंदपुर की मुखिया रखी सिंह सरदार, पश्चिम छोटा गोविंदपुर के मुखिया सोनका सरदार,पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा,  वार्ड सदस्य ज्ञान पांडे, नितेश कुमार, अमृता देवी, मनोज यादव ,अजीत सिंह, दीपू कुमार, प्रशांत चौधरी, विजय कुमार,नागेश्वर सिंह ,अनिल कुमार,अशोक मुखिया, वीरेंद्र यादव, चेतन सिह, प्रकाश सिंह, अमित सिंह आकाश कुमार आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-police-station-in-charge-honored-those-who-cooperated-and-supported-in-the-funeral/">जमशेदपुर

: अंतिम संस्कार में सहयोग और समर्थन करने वालों को जुगसलाई थाना प्रभारी ने किया सम्मानित
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही