Search

जमशेदपुर : भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है अंचल कार्यालय : चैंबर उपाध्यक्ष

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से बुधवार को जमशेदपुर अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत की गई. इसकी प्रति झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद व स्थानीय विधायकों को भी भेजी गयी है. चैंबर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि जमशेदपुर अंचल कार्यालय में आम जनता जिस किसी भी सरकारी कार्यों के निपटारे के लिए आती है. चाहे वह जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र अथवा जमीन-मकान खरीद-बिक्री की जमाबंदी तथा अन्य प्रमाण पत्रों के लिए के लिए आवेदन हो. आम जनता से इसके एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जाती है. इससे पता चलता है कि अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-senior-principal-scientist-in-nml-planted-seven-saplings-and-cleaned/">जमशेदपुर

: एनएमएल में वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक ने सात पौधे लगाए और सफाई की

डीसी से जांच एवं कार्रवाई की मांग

[caption id="attachment_626715" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/जमशेदपुर-प्रखंड-सह-अंचल-कार्यालय1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय[/caption] मुकेश मित्तल ने बताया कि आम आदमी यदि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत अपने परिवार के किसी मरीज का इलाज कराता है तो उसे आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है. लेकिन वह आय प्रमाण पत्र बनाने अंचल कार्यालय जाता है तो उससे भी पैसे की मांग की जाती है. यह एक सोचनीय बात है कि एक आम आदमी जो परिवार के सदस्य का निःशुल्क इलाज कराना चाहता है तो वह इस गैरकानूनी मांग को पूरा करने के लिए पैसे कहां से मुहैया कराएगा. इसके लिए किसी महाजन से सूद पर पैसे लेने होंगे और वह कर्ज के जाल में फंसेगा. उन्होंने उपायुक्त से इसकी जांच कराने तथा अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-executive-committee-of-marwari-sammelan-bishtupur-branch-expanded/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मेलन बिष्टुपुर शाखा की कार्यकारिणी समिति का हुआ विस्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//