Search

 
 
 

Jamshedpur :  चांडिल डैम का जलस्तर खतरे के निशान के पार, सभी 13 रेडियल गेट खोले गये

लगातार हो रही बारिश से चांडिल डैम पूरी तरह भर गया है. जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद शनिवार शाम डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए.
 
चांडिल डैम

Jamshedpur : लगातार हो रही बारिश से चांडिल डैम पूरी तरह भर गया है. जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद शनिवार शाम डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए.

 

डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद जमशेदपुर, जुगसलाई और नदी किनारे बसे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

शनिवार शाम करीब चार बजे चार और रेडियल गेट डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोले गए. इससे पहले नौ गेट पहले से खुले हुए थे.

 

डैम प्रबंधन ने एक स्लुइस गेट 1.30 मीटर और मुख्य नहर का गेट 95 सेंटीमीटर तक भी खोल दिया है.

 

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम डैम का जलस्तर नियंत्रित करने और ईचागढ़ क्षेत्र के विस्थापित गांवों को डूबने से बचाने के लिए उठाया गया है. पानी छोड़े जाने से सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.

 

प्रशासन ने जमशेदपुर, जुगसलाई और पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

 

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि गेट तीन मीटर से अधिक खोले गए तो बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है. इसलिए जलस्तर पर हर पल निगरानी रखी जा रही है.    


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही