Search

 
 
 

जमशेदपुर के आर्चबिशप तेलेस्फोर बिलुंग हुए बीमार, यात्रा नहीं करने की डॉक्टर ने दी सलाह

 
Ranchi: आर्च बिशप विसेंट आइंद बुधवार को जमशेदपुर बिशप हाऊस पहुंचे. वहां मौजूद पूर्व आर्चबिशप फेलेक्स टोप्पो और जमशेदपुर आर्चबिशप तेलेस्फोर बिलुंग से मुलाकात की. दरअसल आर्चबिशप तेलेस्फोर बिलुंग पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. तेलेस्फोर बिलुंग की स्थिति का पता करने और उनका हाल-चाल पूछने आर्चबिशप विंसेंट आइंद जमशेदपुर पहुंचे. डाक्टरों ने तेलेस्फोर बिलुंग को आराम करने की सलाह दी है. वर्तमान में उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. डॉक्टर ने उन्हें लम्बी यात्रा ना करने की सलाह दी गई है. बिशप तेलेस्फोर बिलुंग को आर्च बिशप विसेंट आइंद ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. वहीं रांची में अच्छे कार्य करने के लिए पूर्व आर्चबिशप फेलेक्स टोप्पो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinets-decision-12-new-smart-cities-and-10-lakh-new-jobs/">मोदी

कैबिनेट का फैसला…12 नयी स्मार्ट सिटी और 10 लाख नयी नौकरियां…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही