Search

 
 
 

जमशेदपुर के रुसील कुमार 10वीं के नेशनल टॉपर, केरल में पकड़ी गई 12000 करोड़ की ड्रग्स, अब देश में ही बनेंगे 928 रक्षा उत्पाद, नक्सलियों का बंद आज समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की. इसमें 10वीं की परीक्षा में जमशेदपुर के रुसील कुमार नेशनल टॉपर रहे. स्थानीय टेल्को स्थित हिलटॉप स्कूल के छात्र रुसील कुमार समेत देश में कुल नौ विद्यार्थी नेशनल टॉपर रहे, जिनमें रुसील शीर्ष पर हैं. केरल में भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत 12,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई है. एजेंसी ने केरल तट पर जहाज से लगभग 2,500 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग जब्त की है. इस केस में नौसेना और एनसीबी के साथ कई एजेंसियों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था. इसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं. आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 928 रक्षा उत्पादों का निर्माण अब भारत में ही किया जाएगा.. रक्षा विभाग की ओर से इन उत्पादों की एक सूची रविवार को जारी की है. इन उत्पादों के विदेशों से आयात पर अगले पांच से साढ़े पांच साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. इससे सेना के करीब 175 करोड़ रुपये बचेंगे. केंद्र सरकार ने रविवार को चौथी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी. चतरा में मारे गए पांच नक्सलियों के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है. रविवार आधी रात से नक्सलियों की बंदी शुरू हो जाएगी. इसे देखते हुए पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-31.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-24.jpg"

alt="" width="1402" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-21.jpg"

alt="" width="1518" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-14.jpg"

alt="" width="1341" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5-8.jpg"

alt="" width="1219" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-11.jpg"

alt="" width="1277" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-13.jpg"

alt="" width="1600" height="1240" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही