Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर के सिख व्यापारी की मौत का केस सरायकेला से गोलमुरी थाना रेफर

Advertisement
Advertisement
http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/AMARJIT-226x300.jpg"

alt="" width="226" height="300" />Jamshedpur :
सरायकेला के भोलाडीह गांव में 18 जुलाई को बेहोशी की हालत में मिले गोलमुरी निवासी अमरजीत सिंह का केस गोलमुरी थाना को रेफर कर दिया गया है. अब इस केस की जांच गोलमुरी पुलिस करेगी. अमरजीत सिंह एफसीआई के खाद्यान्न व्यापारी सह साकची के गुरमीत क्लोथ के मालिक थे. 30 जुलाई को उनकी मौत टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। मौत के चार दिन बाद गोलमुरी थाना में उनके बड़े पिता के बेटे करतार सिंह के बयान पर अस्वाभाविक मौत (यूडी) केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-who-failed-in-inter-camp-at-dse-office-create-ruckus/122897/">जमशेदपुर

: इंटर में फेल छात्रों ने डीएसई ऑफिस पर डाला डेरा, जमकर हंगामा
एसआई विष्णु रजक को मामले का अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है. अमरजीत के अंतिम संस्कार के बाद ही उसके परिजन सरायकेला थाना में सन्हा दर्ज कराए थे. वहां उन्हें पता चला था कि मामले को गोलमुरी थाना में रेफर किया जा रहा है. गोलमुरी थाना प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी. अमरजीत सिंह 16 जुलाई को सरायकेला गए थे. रात में घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. 17 जुलाई को वे सदर अस्पताल में बेहोशी की हालत में ले जाए गए. उसके बाद कई दिनों तक टीएमएच में अमरजीत का इलाज चला. परिजन उसकी जान बचाने के लिए कोलकाता भी ले गए. वहां डॉक्टरों का जवाब मिलने पर 30 जुलाई की शाम छह बजे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही