Search

 
 
 

जामताड़ा: सड़क दुर्घटना में 1 महिला की मौत, 8 लोग घायल

 
Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवल वाड़ी पंचायत अंतर्गत मिरगा गांव के पास सड़क दुर्घटना में करीब 8 लोग घायल हो गये हैं और घटनास्थल पर एक महिला की मौत हो गई है. मृतक की पहचान मालवा ग्राम वासी जगन मुर्मू की पत्नी पार्वती के रूप में हुई है. बताया जा रहा है यह हदसा गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रात को करीब 11:00 बजे हुई है. इसे भी पढ़ें: खुशहाल">https://lagatar.in/finland-tops-the-list-of-happy-countries-india-at-139th-position-pakistan-bangladesh-and-china-ahead-of-us/40240/">खुशहाल

देशों की लिस्ट में फिनलैंड टॉप पर, भारत 139वें स्थान पर, पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन भी हमसे आगे

अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर

दुर्घटना में मालवा ग्राम वासी पार्वती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बता दें कि ये लोग बारात से अपने घर मालवा लौट रहे थे. इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी. दुर्घटना में गीता मुर्मू, सीमा मरांडी और एक बुजुर्ग महिला फुलमनी मालवा की पहचान हुई है. ये लोग 2 दिन पहले ही मालवा से कोरिया बारात में गये थे. बारात से लौटने के क्रम में यह घटना हुई. मिली जानकारी के अनुसार सॉकेट हांसदा की शादी की बारात में गये थे सभी लोग. दुर्घटना में छोटेलाल हांसदा की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. उसे इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. ट्रक का नंबर सीजी 04 जेबी 9361  है और बोलेरो का नंबर जेएच 15 सी 8309  है. इसे भी पढ़ें: ऑडिट">https://lagatar.in/money-transaction-is-going-on-in-the-name-of-audit/40228/">ऑडिट

के नाम पर चल रहा है पैसों के लेन देन का खेल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही