Search

 
 
 

जामताड़ा : चितरंजन रेल इंजन कारखाना के 104 उत्‍कृष्‍ट कर्मी हुए सम्मानित

 
Jamtara : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में 67वां रेल सप्ताह उल्‍लास के साथ मनाया गया. चिरेका के बसंती सभागार में 14 जून को आयोजि‍त समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 104 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया. चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष नमिता कश्यप ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की. इसके साथ ही चिरेका की कुल 17 टीमों को भी समूह अवार्ड से नवाजा गया. सुरक्षा, स्वच्छता, सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करने वाले समूह शॉप,स्टोर, डिपो आदि को पुरस्कार व शिल्ड प्रदान किए गए. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता महाप्रबंधक सतीश कुमार कश्यप ने की. उन्‍होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी. कहा कि‍  कर्मियों के कठिन परिश्रम और सहयोग से चिरेका ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. इस दौरान चिरेका सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर चिरेका के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी पप्पू राम,चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं,  पर्यवेक्षक व बड़ी संख्‍या में कर्मचारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-excise-department-raided-illegal-liquor-base-one-arrested/">जामताड़ा

: अवैध शराब अड्डे पर उत्‍पाद विभाग का छापा, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही