Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा :  कस्तूरबा गांधी अस्पताल में 115 लोगों ने लिया बूस्टर डोज

Advertisement
Advertisement
Jamtara:  कोविड-19 की तीसरी लहर के आगमन के साथ पिछले दो हफ्तों में संक्रमण की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. विगत दो कोविड ​​​​लहरों के दौरान अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, कस्तूरबा गांधी अस्पताल, चिरेका वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है. अस्पताल पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से काफी संख्या में वेंटिलेटर और निर्बाध निजी सेवा के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति से लैस है. अस्पताल के सभी बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़े हैं. कोविड संक्रमण के संकट को और बढ़ने से रोकने के लिए एक निवारक नीति के रूप में अस्पताल में 10 जनवरी 2022 से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर खुराक का टीका देना प्रारंभ हो गया है. अब तक 115 लाभार्थियों को बूस्टर डोज दिया जा चुका है. 15 वर्ष से 17 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण विगत 3 जनवरी से आरंभ किया जा चुका है. इस आयु वर्ग के 690 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है. कस्तूरबा गांधी अस्पताल में अब तक चिरेका की योग्य आबादी के 95% से अधिक को टीके की 45500 खुराक दी गयी है. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-bjps-city-president-turned-out-to-be-the-mastermind-of-illegal-lottery-business/">दुमका

: भाजपा का नगर अध्यक्ष निकला लॉटरी के अवैध धंधे का मास्टरमाइंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही