Search

जामताड़ा : पुलिस शिकंजे में आये 12 साइबर आरोपी, एक फ़रार

Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने सोमवार 12 जून की रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा और बरादहा गांव में छापेमारी कर 12 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बारादाहा गांव निवासी साबा अंसारी, रजाउल अंसारी व सगीर अंसारी, कुरूवा गांव निवासी नुमान अंसारी, सहबाज अंसारी, साहेब अंसारी, अजरूद्दीन अंसारी, अली अहमद, सफाज अंसारी, एनामुल असारी व निजामुद्दीन अंसारी और देवघर जिलान्तर्गत सारठ थाना क्षेत्र के लकरकुन्दा गांव निवासी मो.एहसान अंसारी शामिल है. जबकि एक साइबर आरोपी भागने में सफल रहा. साइबर आरोपियों के पास से 28 मोबाइल, 37 सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है. इन सभी आरोपियों के विरूद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या-33/23 और 34/23 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मंगलवार 13 जून को एसपी मनोज स्वर्गियारी ने साइबर थाना में प्रेस कांन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी दो अलग-अलग जगह इकट्ठा होकर लोगों से साइबर ठगी के लिए फ्रॉड कॉल कर रहे है. जिसके आधार पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित कर धावा बोला गया. टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार पंजीकार, पुलिस इंस्पेक्टर विश्वनाथ सिंह, संजय कुमार, करमाटांड़ थाना प्रभारी नागेश्वर साव सहित अन्य शामिल थे. उन्होंनें बताया कि सभी आरोपी कुरूवा में एक तालाब के समीप छिपकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए फ्रॉड कॉल कर रहे थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-provide-basic-facilities-to-the-prisoners-dc/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : बंदियों को उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधाएं : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//