Search

 
 
 

जामताड़ा : 1408 पारा शिक्षकों ने दी आकलन परीक्षा

 
Jamtara : सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की पहली आकलन परीक्षा (असेसमेंट टेस्ट) 30 जुलाई रविवार को हुई. इसके लिए जिले में कुल चार केंद्र बनाये गये थे. सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक चली परीक्षा में कुल 1408 शिक्षकों ने भाग लिया. कक्षा 1-5 (प्रथम स्तर) में कुल 1217 में से 1165 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जिसमें जेबीसी प्लस टू स्कूल जामताड़ा में 617 में 603, बालिका प्लस टू स्कूल जामताड़ा में 396 में 387, आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा में 157 में 144 व आईटीआई जामताड़ा में 47 में 31 अभ्यर्थी ने भाग लिया. इसी प्रकार कक्षा 6-8 (द्वितीय स्तर) में 243 अभ्यर्थियों में 221 ने परीक्षा में भाग लिया. जिनेमें जेबीसी प्लस टू स्कूल जामताड़ा में 23 में 21, बालिका प्लस टू स्कूल में 84 में 83, आदर्श मध्य विद्यालय में 83 में 77 व आईटीआई में 53 में 40 ने भाग लिया. परीक्षा के दौरान दंडाधिकारी जामताड़ा बीडीओ जहीर आलम ने जेबीसी प्लस टू विदयालय का निरीक्षण किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही