Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : सीएसपी संचालक से 2.60 लाख की लूट

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के भंडारो पुल के समीप सोमवार की दोपहर चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से 2.60 लाख रुपए लूट लिए. सीएसपी संचालक नाविक मंडल दोपहर में बैंक ऑफ बड़ौदा की जामताड़ा शाखा से कैश की निकासी कर जा रहा था. इस क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने भंडारो पुल के समीप लूट की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले. वहीं लूट की घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने घटनास्थल का मुआयना किया. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही सीएसपी संचालक से लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही