Search

जामताड़ा : 314 लाभुकों का बकाया बिजली बिल का ब्याज़ माफ

30 जून तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू, डीसी ने की लोगों से स्कीम का लाभ लेने की अपील
Jamtara : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल पर राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) लागू की गई है. जिसके तहत अब तक जिले के 314 लाभुकों को दिसंबर 2022 तक के बकाया बिजली पर ब्याज माफी का लाभ मिला है. इस योजना के तहत बकायेदारों को कुल 11 लाख 90 हजार 324 रुपए का लाभ मिला. [caption id="attachment_671033" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dc-jamtara-1-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> फैज अक अहमद मुमताज, डीसी, जामताड़ा[/caption] डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि यह योजना 1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक लागू है. वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बकाये बिल का ब्याज यानी डीपीएस को माफ किया जायेगा. ब्याज राशि माफी के उपरांत लंबित बिजली बिल की राशि अधिकतम पांच किस्तों में कोई भी ग्रामीण उपभोक्ता जमा करा सकता है. अगर कोई उपभोक्ता एक ही बार में इसका भुगतान करना चाहता है, तो वो भी कर सकता है. इसके साथ ही कृषि कनेक्शन का बकाया राशि भुगतान करने पर भी ब्याज में छूट प्रदान किया जायेगा. कहा कि आगामी 30 जून तक आमजन विद्युत उपभोक्ता जाकर अपना बिजली बिल जमा करने के साथ ही अपना डिले पेमेंट सरचार्ज माफ करा सकते हैं. यह">https://lagatar.in/jamtara-people-troubled-by-drainage-problem-request-noc-from-chireka/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : जलनिकासी की समस्या से परेशान लोग, चिरेका से एनओसी की गुहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp