Search

 
 
 

जामताड़ा : बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ा लिये 40 हज़ार, जांच में जुटी पुलिस

 
सीएचसी नारायणपुर के पास पीड़ित ने खड़ी की थी बाइक
Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर परिसर में खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 40 हजार रूपए की चोरी कर ली गई. घटना शुक्रवार 7 जुलाई की दोपहर 12 बजे की है. पीएचसी बगरूडीह में कार्यरत एमडब्लूए करूण हांसदा ने बताया कि उसने एसबीआई नारायणपुर शाखा से 45 हजार रूपए की निकासी की थी. जिसमें 40 हज़ार रूपये उन्होंने अपनी बाइक संख्या जेएच 21 ए-6117के डिक्की में रखा था. बाकी के 5 हज़ार रूपये जेब में रख लिये थे. जिसके बाद वो सीएचसी नारायणपुर में अपनी बाइक खड़ी कर मधुमेह की जांच कराने लैब में पहुंच गए. मधुमेह की जांच व दफ़्तर का काम निपटाकर लौटने के बाद बाइक के पास पहुंचे, तो डिक्की खुली थी. घटना की सूचना पाकर नारायणपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. यह">https://lagatar.in/jamtara-get-the-work-done-only-by-the-scheduled-laborers-otherwise-action-will-be-taken-bdo/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : निर्धारित मजदूर से ही कराएं कार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई - बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही