Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : 5,385 छात्र-छात्राओं को मिलेगी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति

Jamtara : शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एसटी, एससी व पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति की स्वीकृति और अनुश्रवण को लेकर बुधवार 14 जून को डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. इस दौरान जिला स्तरीय समिति ने कुल 05 हजार 385 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की स्वीकृति दी. मौके पर डीसी ने छात्रवृति का लाभ पाने वाले विद्यार्थियों की स्क्रूटनी की जानकारी ली. डीसी ने बताया कि 12 जून तक 18 शैक्षणिक संस्थानों के कुल 5,385 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया था. जिसका भौतिक जांच प्रतिवेदन संबंधित स्कूलों से प्राप्त किया गया है. साथ ही सभी संस्थानों की भौतिक जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी की है. उन्होने कहा कि भविष्य में यदि भुगतान के उपरांत विद्यार्थी अयोग्य पाए जाते हैं, तो संबंधित छात्र-छात्रा पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2022-23 प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति की राशि भुगतान करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीईओ डॉ.गोपाल कृष्ण झा, डीडब्लूओ उत्तम कुमार भगत सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-illegal-liquor-factory-busted-liquor-worth-one-crore-seized/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक करोड़ की शराब ज़ब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही