Search

जामताड़ा : जिले के स्कूलों में विषयवार 67 शिक्षकों का होगा आवंटन

Jamtara : जिला समाहरणालय में डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर 13 मई को एक बैठक हुई. डीसी ने जिले के रिक्त पदों के विरुद्ध 67 शिक्षकों के विषयवार स्कूलों का आवंटन किया गया. संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को 19 मई को रांची में नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग में लग रही देरी की वजह से अप्रैल में नए शिक्षकों को नियुक्त पत्र नहीं सौंपा जा सका. मौके पर डीटीओ अजय कुमार तिर्की, डीइओ गोपाल कृष्ण झा, जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम कुमार भगत, बीइइओ फतेहपुर दिलीप कुमार घोष, दिलीप कुमार हेंब्रम, संदीप कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627319&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा: नाला विधानसभा में जल्द बनेगा केंद्रीय विद्यालय: रबिन्द्रनाथ महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp