Search

जामताड़ा : एसबीआई बिंदापाथर शाखा में 7.56 लाख की गड़बड़ी, तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर एफआईआर

Jamtara : एसबीआई बिंदापाथर शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार सहित तीन लोगों के विरूद्ध शुक्रवार को बिंदापाथर थाना में शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है. अखिलेश कुमार पर बैंक डिजिटल लॉक में गड़बड़ी करते हुए 7 लाख 56 हजार 500 रुपये गबन का आरोप है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि एसबीआई बिंदापाथर शाखा प्रबंधक के लिखित शिकायत पर तत्कालीन ब्रांच मैनेजर, कैशियर व गार्ड के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. कहा कि थाना कांड संख्या 16/2023 अंकित करते हुए भादवि की धारा 409, 420 एवं 34 के तहत बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, कैशियर परमेश्वर उरांव व एटीएम केयर टेकर रंजीत मंडल को रुपये गबन का आरोपित बनाया है. लिखित आवेदन के अनुसार 10 फरवरी को बिंदापाथर एटीएम आईडी नंबर एसआईबीडब्ल्यू 009813001 के औचक नगद व भौतिक नगद सत्यापन में 07 लाख 56 हजार 500 रुपये का अंतर पाया गया. थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि पूर्व शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने डिजिटल लॉक का पासवर्ड, एडमिन कोड और एटीएम के पासवर्ड के साथ-साथ एटीएम मुख्य द्वार के बोल्ट कुंजी का पासवर्ड भी एटीएम केयरटेकर रंजीत मंडल के साथ साझा किया है. जिससे स्पष्ट होता है कि एटीएम के सुरक्षा व्यवस्था के साथ समझौता किया गया है. यह">https://lagatar.in/jamtara-520-unemployed-youths-got-on-spot-joining-letter/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : 520 बेरोजगार युवकों को मिला ऑन स्पॉट ज्वाइनिंग लेटर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp