Search

 
 
 

जामताड़ा : आकांक्षा-40 प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 939 परीक्षार्थी

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- 26 जून को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आकांक्षा-40 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1053 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे थे, जिसमें 939 उपस्थित हुए. 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जेबीसी प्लस टू परीक्षा केंद्र पर मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षा हुई. इस केंद्र पर 640 परीक्षार्थियों में से 526 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बालिका उच्च विद्यालय में इंजीनयरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा हुई. इस केंद्र पर 413 में से 336 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. झारखंड सरकार मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आकांक्षा-40 नाम से कोचिंग संचालित करती है. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में कोचिंग दी जाती है.  प्रवेश परीक्षा में वर्ग नवम और दशम के छात्र-छात्राएं शामिल होती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=338740&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : लटैया गांव के तीन घरों में डाका, ग्रामीणों ने की सड़क जाम  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही