Search

 
 
 

जामताड़ा : आसनसोल-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन से अवैध शराब समेत एक तस्कर गिरफ्तार

 
Jamtara : आरपीएफ की टीम ने जामताड़ा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन संख्या 03677 आसनसोल-जसीडीह मेमू पैसेंजर में 8 अक्टूबर को छापेमारी कर अवैध शराब की बोतलों समेत एक  तस्कर को गिरफ्तार किया था. 9 अक्टूबर को उसे जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बिहार के पटना जिले के बिंद गांव निवासी आदिक कुमार है. जब्त शराब का मूल्य 3 हजार 910 रुपए आंका गया है. यह जानकारी आरपीएफ इंसपेक्टर रॉबिन विश्वास ने दी. गिरफ्तार तस्कर पर आरपीएफ नजर रख रही थी. ट्रेन जामताड़ा में खड़ी होते ही वह बैग लेकर डिब्बे में चढ़ा. आरपीएफ ने बैग की जांच की तो शराब की बोतलें बरामद हुई. शराब की बोतलें बिहार बेचने के लिए ले जाई जा रही थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=431310&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : नाराज़ ग्रेजुएट छात्रों ने जामताड़ा कॉलेज में जड़ा ताला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही