Jamtara: कांशीटाड़ हाल्ट पर बैद्यनाथधाम-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री से एक युवक ने पर्स छीन कर चलती ट्रेन से कूदकर भागने के क्रम में 23 अप्रैल को यात्रियों ने उसे पकड़ कर आरपीएफ को सौंपा दिया. छिनतई कर भाग रहे युवक का पीछा करते हुए महिला यात्री चिल्लाने लगी. हल्ला सुन प्लेटफार्म पर यात्रियों ने उक्त युवक को पकड़ा. पीड़ित महिला शांतिनगर मनसा मंदिर बर्नपुर बंगाल की रहने वाली है. वह ट्रेन से मधुपुर से आसनसोल जा रही थी. सूचना पाकर एएसआई जयंत रॉय, असलम और आरक्षी सूरज यादव कांशीटांड़ हॉल्ट पहुंचे और युवक को अपने कब्जे में ले लिया. महिला ने अपना पर्स चेक किया तो उसका सोने का मंगलसूत्र और 6500 रुपये नकद गायब थे. जब पकड़े युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के तिलैया गांव का रहने वाला मंगल कोल बताया. उसने कहा कि मंगलसूत्र और नकदी अपने दोस्तों देवघर जिला के ही रहने वाले मुकेश यादव, अरुण यादव को दे दिया है जो फरार हो गया. आरपीएफ अधिकारी ने उक्त आरोपी युवक के साथ पर्स व पीड़ित यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी मधुपुर लेकर गया. जहां पिड़ित महिला यात्री के शिकायत पर गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612848&action=edit">यह
भी पढ़ें:जामताड़ा : सड़क पर उतरे छात्रों नें घंटो सड़क रखा जाम, 1932 आधारित स्थानीय नीति की मांग [wpse_comments_template]
जामताड़ा:महिला यात्री से पर्स छीनकर भागने वाला युवक धराया

Leave a Comment