Jamtara : यूपी की आगरा साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम शुक्रवार 17 मार्च को इंस्पेक्टर समय सिंह की अगुवाई में जामताड़ा पहुंची. जहां जामताड़ा साइबर थाना पुलिस के सहयोग से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बागबेर गांव से साइबर आरोपी हैदर अंसारी को गिरफ़्तार किया. जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी हैदर अंसारी और उसकी टीम ने यूपी के फिरोजाबाद थाने के श्री कृष्ण, फतेहपुर थाना के फतेह बहादुर और अमेठी थाना के रामसुंदर को अपना शिकार बनाया. सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी श्री कृष्ण के खाते से साइबर अपराधियों ने 17 लाख रुपए, रामसुंदर के खाते से 7 लाख रुपये और फतेह बहादुर व एक अन्य पुलिसकर्मी के खाते से 1 लाख 84 हज़ार रूपये उड़ा लिये.
भी पढ़ें : जामताड़ा : एसबीआई बिंदापाथर शाखा में 7.56 लाख की गड़बड़ी, तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर एफआईआर [wpse_comments_template]
आगरा पुलिस ले गई अपने साथ
गिरफ्तार हैदर अंसारी के पास से घटना में उपयोग मोबाइल पकड़ा गया था. उसी के लिंक के आधार पर यूपी की पुलिस उस तक पहुंची. शुक्रवार को गिरफ्तार अपराधी को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले गई है. हैदर पूर्व में वर्ष 2020 में साइबर अपराध के मामले में जामताड़ा जेल जा चुका है.पेंशन लाभ के लिए ट्रेजरी ऑफ़िसर बनकर बनाया शिकार
जामताड़ा पहुंची आगरा साइबर थाना की टीम ने बताया कि हैहर अंसारी और इसकी टीम ने फर्ज़ी ट्रेजरी ऑफिसर बनकर रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को पेंशन चालू करने का लालच दिया. खातों से जुड़ा ब्योरा लेकर चारों खातों से लगभग 25 लाख रूपये की निकासी कर ली. यह">https://lagatar.in/jamtara-7-56-lakh-disturbance-in-sbi-bindapathar-branch-fir-on-three-including-the-then-branch-manager/">यहभी पढ़ें : जामताड़ा : एसबीआई बिंदापाथर शाखा में 7.56 लाख की गड़बड़ी, तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर एफआईआर [wpse_comments_template]
Leave a Comment