Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : 11 अप्रैल को आजसू मनाएगी सिदो कान्हू की जंयती, तैयारी शुरू

Jamtara : आजसू पार्टी 5 अप्रैल को ऱघुनाथ महतो और 11 अप्रैल को शहीद सिदो कान्हू की जयंती मनाएगी. दोनों महापुरुषों की जयंती मनाने की तैयारी शुरू है. यह जानकारी 4 अप्रैल को सर्खेलडीह स्थित शीतल कुटीर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथालपरगना प्रमंडल प्रभारी तरुण गुप्ता ने दी. प्रेस कांफ्रेस में अप्रैल व म़ई महीने में आजसू के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची को भी रखा गया. कहा कि 5 अप्रैल को रघुनाथ महतो की जयंती तथा 11 अप्रैल को सिदो कान्हू की जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा. सिदो कान्हू की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी गौरव गाथा को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. संथालपरगना में हुल आंदोलन के नायक सिहो कान्हू ने अंग्रेजों के विरुद्ध लोहा लिया था. आज भी उनकी गौरव गाथा जनमानस के हृदय पर अंकित है. उनकी जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता उन्हें याद करेंगे. वहीं 13 अप्रैल को सरकार की जन विरोधी नीति, नियोजन नीति, स्थानीय नीति और विकास विरोधी नीति के विरोध में सामाजिक न्याय मार्च निकाला जाएगा. मौके पर आजसू के जिला उपाध्यक्ष रमेश पंडित, साजिद अंसारी, रमेश रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीतामुनि हांसदा, पिंटू यादव, गुलाब रावत, प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=595497&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : दूसरे जुमे की नमाज में मुल्क और कौम की दुआ के लिए उठे हाथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही